Bihar

बिहार: ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश… कई राउंड फायर किए, शीशे तोड़कर जेवरात ले गए, कर्मचारी को लगी गोली

बिहार के मुजफ्फरपुर में लूटपाट करने की नीयत से आधा दर्जन बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर फायरिंग की. इस दौरान एक स्टाफ को गोली लगी है. बदमाशों ने दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायर किए. इस दौरान कर्मचारी के पैर में गोली लग गई. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की.

बता दें कि सदर थाना इलाके के भगवानपुर यादव नगर स्थित हीरालाल सर्राफ एंड ज्वेलर्स में शॉप के ऑनर मुकेश कुमार सर्राफ कैश और ज्वेलरी लेकर घर चले गए थे. शॉप का कर्मचारी साफ सफाई कर रहा था. इसी बीच हथियारबंद 6 बदमाश वहां पहुंचे.

इस दौरान चार बदमाश दुकान के अंदर घुस गए और कर्मचारी को धमकाकर शो काउंटर का शीशा तोड़ दिया. उसमें रखी कुछ ज्वेलरी झोले में डालकर चले गए. इस दौरान जब कर्मचारी ने विरोध किया तो उस पर फायरिंग कर दी. इससे कर्मचारी के पैर में गोली लगी है. बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की. इसके बाद मौके से फरार हो गए.

सूचना के बाद सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह और एएसपी टाउन अवधेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी से पूछताछ की. पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करते हुए मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस की कई टीमों को लगाया गया है. पुलिस ने मौके से दो खोखे भी बरामद किए हैं.

वारदात को लेकर क्या बोले एएसपी?

इस मामले में एएसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि दुकान बंद करने के दौरान 6 की संख्या में आए अपराधियों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की कोशिश की है. अपराधियों ने एक कर्मचारी को गोली मारी है, जो उसके पैर में लगी. घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए गए हैं. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द पहचान कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

4 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

6 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

6 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

10 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

10 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

13 घंटे ago