Samastipur

कोरम के अभाव में अविश्वास प्रस्ताव गिरा, समस्तीपुर जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी रही बरकरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला परिषद की अध्यक्ष खुशबू कुमारी के खिलाफ पेश अविश्वास प्रस्ताव कोरम के अभाव में गिर गया। 18 जिला पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन शनिवार को बुलाई गई विशेष बैठक में अध्यक्ष समेत मात्र पांच पार्षद ही उपस्थित हो सके। जिससे अविश्वास प्रस्ताव पर न बहस हुई और न ही वोटिंग कराया गया। हालांकि कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक की पूरी तैयारी थी।

डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह भी बैठक में पहुंचे थे, लेकिन बैठक में तय समय तक पांच जिला पार्षदो के अलावा अन्य नहीं पहुंचे। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद जिला परिषद अध्यक्ष के समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष को माला से लादने के बाद जमकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

विदित हो कि 18 जिला पार्षदों ने जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसको लेकर राजनीति काफी गरम थी। राजनीतिक दलों के नेता भी अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव को लेकर अपनी अपनी पसंद के चेहरों को कुर्सी पर बैठाने के लिए परदे के पीछे सक्रिय थे। इससे पिछले 15 दिनों से सभी अधिक से अधिक जिला पार्षदों को अपने अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए पूरी ताकत लगाये हुए थे।

इधर, जिला परिषद की अध्यक्ष व उनके समर्थक भी जिला पार्षदों को अपने पक्ष में बनाये रखने के लिए प्रयासरत थे। एक दूसरे के खेमा को तोड़ने की सभी ने जमकर कोशिश की। लेकिन अंतत: जिला परिषद अध्यक्ष ने अधिकांश जिला पार्षदों को अपने खेमे में बनाये रखने में सफलता हासिल कर विरोधियों को पटकनी दी। उनके प्रयास का नतीजा रहा कि अविश्वास प्रस्ताव पेश करने वाले 18 जिला पार्षदों में से मात्र तीन ही बैठक में पहुंच पाये। अधिकांश जिला पार्षदों ने बैठक से दूरी बनाये रखी जिससे जिला परिषद अध्यक्ष की कुर्सी को कोई खतरा नहीं पहुंचा। निर्धारित समय तक जिला पार्षदों के बैठक में नहीं पहुंचने के कारण अविश्वास प्रस्ताव स्वत: गिर गया।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

14 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

15 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

1 दिन ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago