Samastipur

समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज निर्माण को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर चल रहे कार्यों का जायजा लेने देर शाम पहुंचे DM और SP

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के DM योगेन्द्र सिंह व SP विनय तिवारी ने शुक्रवार को नरघोघी गांव में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज के निर्माण को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर चल रहे काम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण में जुटी कार्यकारी एजेंसी को सभी काम समय पर पूरा करने का सख्त आदेश दिया। ताकि उद्घाटन के समय कोई कमी महसूस हो।

इस क्रम में DM ने बिजली, स्वास्थ्य, पानी आदि सभी विभागों के अधिकारियों को भी उद्घाटन के पूर्व सभी कार्य पूरा करने की हिदायत दी। इससे पूर्व डीएम ने मेडिकल कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हो रहे काम के बारे में भी जानकारी ली। वहीं यह भी तहकीकात की कि कौन काम पूरा हो चुका है और कौन काम बाकी है।

बता दें कि श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज का 21 जनवरी को उद्घाटन होगा। उसी दिन से वहां OPD सेवा भी शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 500 बेड पर इलाज की सुविधा होगी। वहीं, 100 सीटों पर MBBS में दाखिले की तैयारी है। इस मेडिकल कॉलेज का बेसब्री से इंतजार समस्तीपुर समेत आसपास के जिले के लोग कर रहे थे। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित कहीं मंत्री भाग लेंगे। अति आधुनिक बना यह अस्पताल यहां के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

2 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

4 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

15 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

15 घंटे ago