Bihar

शीतलहर की चपेट में बिहार, पटना समेत कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानिए टीचर के लिए क्या है आदेश

नए साल में बिहार शीतलहर की चपेट में है। पूरे राज्य में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों को सबजे ज्यादा परेशानी हो रही है। सर्दी के कहर को देखते हुए कई जिलों के स्कूलों में नर्सरी से आठवीं तक पढ़ाई बंद कर दिया गया है। नौवीं क्लास से आगे की टाइमिंग में बदलाव कर दिया गया है। यह आदेश सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों, प्री स्कूल और कोचिंग संस्थानों पर भी लागू होगा। फिलहाल 16 जनवरी तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। मौसम को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा कि स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे।

दरअसल राज्य में पड़ रहे भीषण ठंड, शीतलहर और घने कोहरे के कारण कई जिलों में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ गई है। मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना समेत कई जिलों में आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। 9वीं से 12वीं तक के क्लास विभिन्न जिलों में अलग अलग समय से संचालित होंगे। हालांकि उनका समय सुबह 9बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा। पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पहला आदेश जारी किया। पटना में नौवीं से उपर के क्लास नौ बजे से चलेंगे। उसके बाद कई जिलों में डीएम के आदेश पर स्कूलों को बंद रखने की घोषणा की गई। हालांकि सभी शिक्षकों को समय से स्कूल आने का आदेश दिया गया है। इस बीच कमजोर छात्रों के लिए चलाया जा रहा मिशन दक्ष जारी रहेगा लेकिन पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।

पटना के अलावा गया, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण और मधुबनी जिले में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। पटना में आठवीं कक्षा तक स्कूल में पढ़ाई 13 जनवरी से 16 जनवरी तक बंद रहेंगे तो ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक चलेंगी। गया और वैशाली में भी 16 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश आ गया है। इन दोनों जिलों में ऊपर की कक्षाओं को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चलाने का आदेश आया है। पश्चिम चंपारण में भी 13 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए आदेश जारी हो गया है। आठवीं कक्षा तक स्कूल बंदी का आदेश प्रभावी होगा। शेष कक्षाएं सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलाई जा सकेंगी।

गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलों भी इसी तरह का आदेश जारी किया गया है। दोनों जिलों में 16 जनवरी तक के लिए आदेश आया है। नौवीं कक्षा और उससे ऊपर वालों का स्कूल सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक संचालित होगा। मधुबनी के जिलाधिकारी की ओर से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ है। छठी से आठवीं तक के स्कूल सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक संचालित करने का आदेश है। शिक्षकों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहने का आदेश है। जिलाधिकारियों ने सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष और शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

15-17 जुलाई के बीच हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना, केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…

30 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

49 मिनट ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

10 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

10 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

10 घंटे ago