राजधानी पटना से एक हैरान-परेशान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां जानीपुर थाना इलाके के एक बीए की 21 साल की छात्रा के दो दोस्तों ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद लड़की के दोस्त ने इस पूरी वारदात को वीडियो भी बना डाला और फिर दोनों ने छात्रा को धमकी दिया है कि अगर वह इस बारे में किसी के बात करती है तो वह उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने इस बात की सूचना अपने परिजनों को दी।
प्रेमजाल में फंसा कर किया दुष्कर्म
सूचना मिलते ही छात्रा के परिजन पटना के जानीपुर थाना पहुंचे और बीते दिन गुरुवार को थाने में लिखित शिकायत दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि मामला जानीपुर थाने का है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए की 21 वर्षीय छात्रा पुनपुन के एक कॉलेज में पढ़ने जाती है। उसके पहचान वाले दोनों छात्र थाना क्षेत्र के ही गाजाचक गांव का रहने वाले हैं। लड़की को दोनों में से एक ने पहले उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था।
बहला-फुसलाकर ले गए होटल
इसके बाद गाजाचक महमदपुर का रहने वाले युवक ही छात्रा को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। छात्र ने छात्रा के साथ अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो छात्रों ने उसे धमकी दी कि वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। इस घटना के बाद छात्रा ने डर-डरकर अपने घर वालों को घटना की पूरी जानकारी दी।
फिर पुलिस ने बिछाया जाल
इसके बाद परिजनों के मदद से छात्रा को लेकर थाने में बयान के साथ शिकायत दर्ज कराया गया। फिर पुलिस ने छात्र को पकड़ने के लिए एक जाल बिछाया। जिसके बाद धमकी देने वाले छात्र को विश्वास में लेकर छात्रा ने फुलवारी ब्लॉक परिसर में बुलाया, जहां पहले से मौजूद उसके परिवार और पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार छात्र का नाम नीपु है जो जानीपुर के गाजाचक का रहने वाला है।
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…