समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

केज कल्चर द्वारा मत्स्य पालन करने से कम लागत में होता है अधिक मुनाफा, DM और MLC ने मुक्तापुर मोईन में छोड़ा मछली

IMG 20231027 WA0021

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत मुक्तापुर मोईन का स्थल निरीक्षण किया गया। पहले यह मत्स्य विभाग को हस्तांतरित किया गया था। वर्तमान में इसकी बंदोबस्ती कल्याणपुर प्रखंड मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड के सदस्यों के साथ की गई है जिसके ग्रुप लीडर विजय सहनी हैं।

मुक्तापुर मोईन में मत्स्य विभाग की ओर से केज कल्चर का अधिस्थापन किया गया है। जिला मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि केज कल्चर से मत्स्य पालन करने से कम लागत में अधिक मुनाफा होता है। मौके पर विधान पार्षद डाॅ. तरुण कुमार के द्वारा इसमें मछली छोड़ा गया।

IMG 20231130 WA0066

IMG 20230604 105636 460

लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर द्वारा मुक्तपुर मोईन का जीर्णोधार कार्य किया जाना है। कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई के द्वारा बताया गया की इस जीर्णोधार की प्राक्कलित राशि 178.143 लाख है। इस योजना के तकनीकी वीड का निष्पादन किया जा चुका है तथा वित्तीय वीड 5 जनवरी के बाद खुलेगा। उन्होंने बताया की अंचल अधिकारी कल्याणपुर के द्वारा इसकी नापी कराई जा चुकी है। जिलाधिकारी के द्वारा अंचल अधिकारी कल्याणपुर से समन्वय स्थापित कर इसकी उड़ाही कराने का निर्देश दिया गया।

IMG 20230728 WA0094 01

बताते चलें कि उड़ाही किए जाने वाले क्षेत्र का रकवा 59 बीघा के लगभग है। निरीक्षण के दौरान उपस्थित वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि लघु सिंचाई प्रमंडल के द्वारा कराए जाने वाले उड़ाही के फलस्वरूप जहां मिट्टी डाला जायेगा, उस भाग में प्रथम चरण में पौधारोपण कार्य किया जायेगा। इसके पश्चात इसका सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित तीनो विभागों पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर द्रुत गति से कार्य करते हुए इस जगह को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया गया।

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20231110 WA0063 01

IMG 20231207 WA0065 01

IMG 20231101 WA0035 01

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150