समस्तीपुर :- डीएम योगेंद्र सिंह ने भारत माला परियोजना आमस-दरभंगा पथ का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पथ में मट्टीकरण एवं नदी पर बनने वाले पूल का कार्य प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिला भू अर्जन पदाधिकारी को स्थानीय लोगों की समस्यायों को सुनते हुए उसका निराकरण करने तथा लंबित मुवावाजे का भुगतान शीघ्र करने का आदेश दिया।
वहीं भूमि सुधार उप समाहर्ता समस्तीपुर को क्लियरिंग एंड ग्रूमिंग में सहयोग करने का नर्दिेश दिया। 50.600 किलोमीटर से 48.600 अंश जो कल्याणपुर प्रखंड के वासुदेवपुर गांव में पड़ता है। इस पथ के अधिकतर भाग में क्लियरिंग एंड ग्रूमिंग का कार्य हो चुका है। रैयतों के मुआवजा राशि के 82 प्रतिशत का भुगतान जिला भू अर्जन कार्यालय द्वारा किया जा चुका है।
परियोजना निदेशक एवं एजेंसी के प्रतिनिधि ने डीएम को बताया कि 17 जनवरी अपॉइंटेड डेट की तिथि नर्धिारित की गई है। इस तिथि के बाद तीव्र गति से कार्य कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक रामप्रीत पासवान, जिला भू अर्जन पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, भूमिसूधार उप समाहर्ता बलबीर दास व सीओ कल्याणपुर कमलेश कुमार मौजूद थे।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…