समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी के दहियार रन्ना पंचायत के दहियार गांव में धान से चावल तैयार करने के दौरान एक महिला मशीन में फंस गई। जिसके कारण महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना दहियार गांव के वार्ड संख्या-8 की है। मृतक गांव के ही राजाराम मंडल की 35 वर्षीय पत्नी शांति देवी है। जिसकी धानकुट्टी मशीन में फंसकर गुरूवार को मृत्यु हो गई। घटना होते ही गांव में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि उक्त महिला अपने घर के पास ही धान कूटने वाले ट्रैक्टर चालित मशीन पर अपनी धान कुटाई कर रही थी। इस दौरान महिला बर्तन में धान भर कर मशीन में डाल रही थी। इसी के क्रम में महिला की साड़ी व सिर का बाल फंस गया। जब तक ट्रैक्टर चालक इस बात को समझ पाता तब तक महिला की गर्दन मशीन में फंसकर गर्दन साड़ी से दब गई और बाल उखड़ गया। ग्रामीणों के द्वारा महिला को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी बहेरी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक एवं उसके सहयोगी ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही शिवाजीनगर ओपी पुलिस ने मृतक महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी शुरू की, लेकिन पोस्टमार्टम करने से परिवार के लोगों ने मना कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जानकारी लेने के लिए पहुंच गए।
मृतक महिला मेहनत और खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करती थी। महिला को 14 वर्षीय एक लड़का व 12 वर्षीय लड़की है। स्थानीय मुखिया रिंकू देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है। इधर, घटना के बाद मृतक के घर मातम का माहौल है।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…