Samastipur

समस्तीपुर: स्कूल गई शिक्षिका की एकाएक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशनपुर में कार्यरत महिला शिक्षिका आशा रानी (31 वर्षीय) की तबीयत स्कूल में बिगड़ने के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड संख्या-12 चोचाही निवासी रामबाबू सिंह की पत्नी आशा रानी वर्तमान में जितवारपुर पेपर मिल कैंपस के पास भाड़े के एक मकान में अपने पति के साथ रहती है।

बुधवार को वह विशनपुर अपने स्कूल में थी। इसी दौरान शिक्षिका की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद अन्य शिक्षकों के द्वारा शिक्षिका को शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस बीच सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई। शिक्षिका की मौत के बाद पति रामबाबू सिंह की भी तबीयत काफी खराब है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। शिक्षिका की मौत पर अन्य शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

1 घंटा ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

2 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

4 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

4 घंटे ago