Bihar

बिहार: ब्रेथ एनलाइजर नहीं था तो कागज में फूंक मरवाकर शराबियों की जांच, सूंघ कर डॉक्टर ने बता दिया- पी रखी है या नहीं

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में आए दिन शराबियों की गिरफ्तारी हो रही है। कई शराब धंधेबाज की कानूनी शिकंज में आ रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वाकया सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो उठेंगे। दरअसल, रक्सौल में पकड़े गए शराबियों को गिरफ्तार कर जांच कराने का मामला सवालों के घेरे में आ गया है। अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा कागज की कुप्पी बनाकर उसमें फूंकने और फिर उस कुप्पी को सूंघकर शराब की पुष्टि की गई। वहीं पकड़े गए शराबियों को हथकड़ी पहनाकर रक्सौल अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। इसमें 9 लोगों को शराब सेवन की पुष्टि के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि 2 लोगों की शराब सेवन की पुष्टि मेडिकल जांच में नहीं हुई।

यह वाकया 30 अक्टूबर का है। अस्पताल में जहां ब्रेथ एनलाइजर नहीं होने के कारण देसी जुगाड़ तकनीक से शराब सेवन की जांच की गई है। इससे शराब की प्रतिशतता की समझ दूर-दूर तक नहीं आ सकेगी, क्योंकि इसके लिए ब्लड सैंपल लेकर जांच जरूरी है, जो मुजफ्फरपुर लैब में ही संभव है। यह प्रकरण अब हास्यास्पद का विषय बना हुआ है।

इस संबंध में जब अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर या फिर शराब की पुष्टि करने की संसाधन हमारे यहां उपलब्ध नहीं है। वहीं, रक्सौल थाना इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया की रक्सौल थाना का ब्रेथ एनलाइजर खराब हो गया था। इसलिए अस्पताल में अल्कोहल जांच के लिए भी भेजा गया था, अब बन गया है। उन्होंने कहा कि हथकड़ी सुरक्षा के लिए भी लगाया जाता है।

बता दें कि जब आप नेपाल से भारत की ओर भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो 500 गज की दूरी पर ही मध निषेध विभाग के आबकारी थाना स्थापित है। जहां निरीक्षक रैंक के अधिकारी की पदस्थापना है। वहां से आगे बाटा चौक मात्र 100 गज की दूरी पर है, जहां पुलिस की गश्ती हमेशा रहती है। यहां पकड़े गए शराबियों को स्थानीय थाने ने पकड़ा। जब शराबियों को रेस्क्यू किया गया है तो उपकरण व ससंसाधन के साथ क्यों नहीं किया गया। इस मामले को लेकर सिविल सर्जन डा अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में कागज के कूपे से शराबियों की जांच के मामले की जांच के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

23 मिनट ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

4 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

20 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

21 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

21 घंटे ago