Samastipur

रेलवे का सुरक्षा तंत्र फेल ? हाई अलर्ट के बावजूद बारूद के साथ दिल्ली से समस्तीपुर तक पिता-पुत्र ने किया सफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- त्यौहार को लेकर रेलवे ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही ट्रेनों की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति सभी प्रमुख ट्रेनों में की गयी। इसके बावजूद दिल्ली से ढाई सौ ग्राम बारुद लेकर आरोपी युवक यात्रा करते हुए समस्तीपुर पहुंच गया। लेकिन ट्रेन में ऑन ड्यूटी कर्मी को इसकी भनक भी नहीं लगी है। यूं कहें तो रेलवे की सुरक्षा तंत्र फेल हो गयी, तभी तो आरोपी बारूद के साथ इतनी लंबी सफर कर ली।

अगर समस्तीपुर में विस्फोट नहीं होता तो शायद इसकी भनक यहां भी पुलिस कर्मियों को नहीं लग पाती। संयोग था कि विस्फोट अधिक तगड़ा नहीं था। जिसके कारण बड़ी घटना टल गयी। अगर रात के समय यह घटना होती तो शायद बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। मुख्यालय रेल डीएसपी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आरोपी युवक के पास से दिल्ली से बरौनी एवं बरौनी से सकरी का ट्रेन टिकट पाया गया। पकड़ाए गए व्यक्ति के हाथ में भी हल्का जख्म पाया गया।

पुलिस के पूछ-ताछ में बताया कि करीब 250 ग्राम बारूद पटाखे के लिए दिल्ली से ला रहे थे। फिलहाल विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। समस्तीपुर रेल डीएसपी नवीन कुमार ने बताया कि आरोपी पिता पुत्र को समस्तीपुर में पूछताछ किया जा रहा है। मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाई गई है। इस मामले में पूछताछ के बाद अग्रतर कार्रवाई भी की जाएगी। आरोपी पिता-पुत्र के पास से समस्तीपुर से बरौनी एवं बरौनी से सकरी स्टेशन का टिकट मिला है।

बताया जाता है कि आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह पटाखा बनाने के लिए बारूद ला रहा था। इसके पीछे सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा। लेकिन दिल्ली से बरौनी और बरौनी से समस्तीपुर तक बारूद लाने की सच्चाई ने रेल पुलिस की सुरक्षा तंत्र को विफल साबितकर दिया। हाई अलर्ट बावजूद ट्रेन में इतनी लंबी सफर तय कर लिया गया, लेकिन सुरक्षा तंत्र को इसकी भनक तक नहीं मिली।

समस्तीपुर मंडल के DRM ने क्या कुछ कहा देखें :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

1 घंटा ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

2 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

4 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

4 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

5 घंटे ago