समस्तीपुर :- समस्तीपुर क्रिकेट जगत के लिए एक अच्छी खबर सामनें आई है। समस्तीपुर के मोहम्मद आलम और सुमन कुमार का एक साथ कूचबिहार अंडर-19 ट्रॉफी के लिए चयन हुआ। मोहम्मद आलम और सुमन कुमार का एक साथ कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी में चयन होने पर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष का माहौल है।
समस्तीपुर नगर निगम के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी बदरे आलम और मासूम प्रवीण का बेटा मोहम्मद आलम भारतीय बी-टीम में खेल रहे वैभव सूर्यवंशी के साथ जिला के लिए ओपनिंग कर अनेकों कीर्तिमान स्थापित कर चुका हैं, जिसमें हेमन ट्राफी में बेगूसराय के विरुद्ध 280 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी भी शामिल है। पिछले दो सालों से बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के मैचों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा हैं।
शहर के मगरदही पीएनटी काॅलोनी निवासी सुमन कुमार बाएं हाथ का फिरकी गेंदबाज हैं, जो पिछले 7 साल से बीसीए के प्रतियोगिताओं में जिला के लिए शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया। वह बिहार अंडर-19 टीम की तरफ से पिछले महीने खेला है। सुमन कुमार के पिता प्रदीप कुमार रेल मंडल में इंजीनियर हैं जबकि माता माया देवी शिक्षक हैं। सुमन और मोहम्मद आलम का चयन 17 नवंबर से पटना में बंगाल के विरुद्ध होने वाले तीन दिवसीय कूच बिहार ट्राफी के लिए हुआ है। वैभव सूर्यवंशी, सुमन और मो. आलम को क्रिकेट जगत में आगे बढ़ता देख समस्तीपुर के खेल प्रेमियों में उत्साह है।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…