Samastipur

उजियारपुर में CSP लूट के प्रयास मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही है पूछताछ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत के झरुल्ला स्थान स्थित एसबीआई के सीएसपी में दो दिनों पूर्व लूट का प्रयास किया गया। इस मामले में उजियारपुर पुलिस ने 5 बदमाशों के ऊपर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस सम्बंध में उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि चांदचौर मथुरापुर निवासी रामचरित्र साह का पुत्र संजीत साह वतौर सीएसपी संचालक ने प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसमे कहा है कि तीन बदमाश सीएसपी के अंदर घुसकर उनके कनपट्टी में हथियार सटा कर रुपया देने को कहा। इस पर जब पैसा नही रहने की बात कहा तो बदमाशो ने उनके काउंटर के दराजो को खंगालने लगा।

इसके बाद रुपया नही मिलने पर कैस बुक आदि का झोला लेते चला गया। इसके बाद जब वे बाहर निकले तो देखा कि दो बदमाश बाहर खड़ा था। इधर भरोसेमंद सूत्रों की माने तो मामले में सीसीटीवी व सीएसपी संचालक से पूछताछ में बदमाशों की मिली हुलिया की जानकारी के आधार पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस सम्बंध में उजियारपुर एसएचओ अनिल कुमार ने गिरफ्तारी की बात से इंकार करते हुए सिर्फ इतना बताए कि जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

25 मिनट ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

17 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

17 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

18 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

23 घंटे ago