समस्तीपुर/पटोरी :- जमीनी विवाद को लेकर समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर धमौन गांव में जमकर गोलियां चली। मिल रही जानकारी के अनुसार इस घटना में एक व्यक्ति जख्मी भी हो गया है। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसे गंभीर अवस्था में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जख्मी की पहचान चांदपुर धमौन निवासी विश्वनाथ राय के 26 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गई है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पर पहुंच कैंप कर रही है। पुलिस का बताना है की स्थिति फिलहाल काबू में है। जख्मी को इलाज के लिए पटना ले जाया गया है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राहुल तथा उसके पट्टीदारों के बीच पूर्व से ही भूमि विवाद चल रहा था, जिसका निपटारा पंचायत के द्वारा कर लिया गया था। गुरुवार की सुबह राहुल अपना एक दूसरा खेत जोतवा रहा था। घायल के परिजनों के अनुसार खेत के समीप ही किसी मकान की छत से राहुल पर चार राउंड गोली चलाई गई। तीन गोलियां तो निशाने पर नहीं लगीं, लेकिन एक गोली राहुल जांघ में लगी। जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां वह इलाजरत है।
समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…
समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…
संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…