Bihar

बिहार: ₹21 हजार घूस लेते निगरानी के हत्थे चढ़े दारोगा, जमीन से कब्जा हटाने के लिये मांग रहा था नजराना

बिहार के नवादा में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। हिसुआ थाना में कार्यरत दारोगा राजेश कुमार 21 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पटना से आई निगरानी की टीम ने उन्हें रुपए लेते गिरफ्तार किया। हिसुआ बाजार निवासी हीरा साव की शिकायत पर निगरानी ने उन्हें गिरफ्तार किया है। निगरानी के डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम के द्वारा उन्हें रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

बताया जाता है कि शिकायतकर्ता हीरा साव की दुकान के सामने की जमीन पर अतिक्रमण किसी व्यक्ति के द्वारा किया गया था। उस अतिक्रमण को हटाने के लिए हीरा साव ने पुलिस से संपर्क किया गया था। इसके बाद आरोपित दारोगा ने 21 हजार रुपये की मांग की थी। जिसकी शिकायत हीरा साव ने निगरानी से किया था। शिकायत का सत्यापन के बाद डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। हीरा गारमेंट्स नामक दुकान में रुपए लेते आरोपित दरोगा को निगरानी टीम ने पकड़ लिया।

निगरानी टीम की इस कार्रवाई से नवादा पुलिस को एक बार फिर से शर्मसार होना पड़ा है। कुछ माह पहले ही नवादा टाउन थाना के एक सब इंस्पेक्टर लाल बाबू यादव एक लाख रुपये रिश्वत लेते निगरानी के हत्थे चढ़े थे। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों के ऑडियो-वीडियो आम पब्लिक से रिश्वत लेने के मामले में वायरल हुआ था। गिरफ्तार दारोगा को निगरानी की टीम पटना ले गई है। जहां उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि गिरफ्तार दारोगा को हाल ही में एएसआई से एसआई में प्रमोशन हुआ था।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

8 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

9 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

9 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

15 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

19 घंटे ago