समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में एक नवंबर से किसानों से सरकारी स्तर पर शुरू होने वाली धान खरीद में समय पर चावल आपूर्ति कराने के लिए जिले में कुल 12 राइस मिलों ने निबंधन कराया है। हालांकि इनका सत्यापन अभी बाकी है। सत्यापन के बाद ही उनका चयन किया जाएगा। चयन के बाद उनकी टैगिंग सक्षम समितियों के साथ होगी।
यह प्रक्रिया 15 अक्टूबर तक ही पूरी कर लेने का निर्देश एसएफसी के जिला प्रबंधक को दिया गया था। लेकिन वर्तामान में केवल निबंधन का कार्य ही चल रहा है। जिन राइस मिलों ने निबंधन कराया है उनमें महालक्ष्मी राइस मिल, मे. लक्ष्मी इंडस्ट्रीज, मां तारा राइस उद्योग, बाबा नरसिंहनाथ इंडस्ट्रीज प्रा. लि., में. वीडी राइस मिल्स प्रा.लि., मे. गणपति स्टॉर्च एंड केमिकल प्रा. लि., रायपुर बुजुर्ग पैक्स राइस मिल, जेएमबी राइस मिल, में. कंचन राइस मिल, शिवराम राइस मिल, में. चकसाहो पैक्स राइस मिल, में. जय हनुमंत राइस मिल प्रा. लि. शामिल है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…