Samastipur

समस्तीपुर: वर्चस्व की लड़ाई में दो पक्षों के बीच जमकर हुई गोलीबारी, दो जख्मी, जांच में जुटी पुलिस

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। मामला जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र का है। गोलीबारी की इस घटना में दोनों पक्ष के एक-एक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को इलाज के लिए सिंघिया पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान भूषण गांव के जयवीर यादव और दशरथ डीह गांव के ओमप्रकाश पासवान के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ओमप्रकाश के पिता सोगारथ पासवान और जयवीर के बीच वर्चस्व को लेकर विगत एक वर्ष में कई बार मारपीट की घटना घट चुकी है। आज रविवार को जयवीर अपने धान के खेत को देखने गया था। तभी भूषण गांव और दशरथ डीह गांव के बीच स्थित गाछी में दोनों का आमना-सामना हो गया। इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दोनों पक्षों से एक-एक जख्मी हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे मामले की तपतिश में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

8 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

9 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

10 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

17 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

19 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

21 घंटे ago