समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के बंगरा थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पटना आयकर विभाग की टीम ने दिव्य दृष्टि फीड्स प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी शुरू कर दिया। कोठिया निवासी व लेयर फॉर्म व्यवसायी प्रकाश अनुपम उर्फ दिलीप कुमार के घर, मुर्गी फॉर्म, गोदाम के अलावा दवा की दुकान पर धावा बोला गया जिसके बाद क्षेत्र के लोगों की भीड़ घर के बाहर जुट गई।
बताया जाता है कि पटना आयकर विभाग की टीम ने कारोबारियों के समस्तीपुर, दरभंगा, पुणे, गुवाहाटी और कोलकाता में एक साथ यह छापेमारी शुरू की है। आयकर विभाग की टीम के साथ स्थानीय थाना की पुलिस भी छापेमारी में सहयोग कर रही है। छापेमारी के दौरान किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं इस छापेमारी को लेकर टीम के कोई भी अधिकारी या पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान व्यावसायिक ठिकानों से व्यवसायी के स्टाफ को पकड़कर अपने कब्जे में ले रखा है। वहीं परिजनों के मुताबिक घर के लोगों को कड़ी निगरानी में रखा गया है। बाहर भीतर निकलने पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। घर के भीतर बाहर आधे दर्जन से अधिक महिला पुरुष सुरक्षा कर्मी निगरानी में लगे हैं। सभी सदस्यों के मोबाइल को स्विच ऑफ कराकर निगरानी में रखा गया है। घर के बच्चों के स्कूल बैग की तलाशी के बाद उसे स्कूल जाने दिया गया है।
इधर सुबह-सुबह हुई छापेमारी से आसपास के लोग भी चर्चाओं का बाजार गर्म है। सभी यह जानने में जुटे हैं की अंदर क्या चल रहा है और टीम को क्या-क्या मिला है। सभी इसे आय से अधिक संपत्ति बनाए जाने का कयास लगा रहे हैं। वहीं बाहर निकलने पर अधिकारियों से जब मीडिया ने छापेमारी के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बोला कि बयान देने के लिए वह अधिकृत नहीं है। इसके लिए वरिय पदाधिकारी से बात करें। समाचार भेजे जाने तक छापेमारी जारी है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…