Bihar

मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो; इंडिया गठबंधन से नीतीश कुमार के रिश्तों पर बोले गिरिराज सिंह

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। और कहा कि नीतीश कुमार पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वो माला चढ़ाने नहीं बल्कि आरजेडी को डराने गए थे। उन्होने कहा कि नीतीश कुमार का मकसद दीनदयाल उपाध्याय पर माला चढ़ाना कम बल्कि महागठबंधन को डराना ज्यादा था कि अब तक मुझे संयोजक क्यों नहीं बनाए। आपको बता दें नीतीश कुमार आज तेजस्वी यादव के साथ दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह में शामिल हुए थे। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए बीजेपी का हर कमरा, दरवाजे और खिड़की सब बंद है।

एक फिल्मी गाने का उदाहरण देते हुए कहा कि नीतीश उस गाने की तरह डराते हैं कि मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहिओ, लेकिन नीतीश के लिए मायके का दरवाजा बंद है। आपको बता दें इंडिया गठबंधन के संयोजक के बजाय कॉर्डिनेशन कमेटी का गठन किया। साथ ही कैंपेन कमेटी भी बनाई है। जो इंडिया गठबंधन की आगे की रणनीति तय करेगी।

गिरिराज से पहले सुशील मोदी ने भी ये कहा कि अब नीतीश कुमार नाक भी रगडेंगे, तो भी बीजेपी के दरवाजे उनके लिए बंद है। अब उनमें बचा ही क्या है। हम अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और लोकसभा चुनाव और बिहार चुनाव भी जीतेंगे। हालांकि आज नीतीश कुमार ने बीजेपी से नजदीकियों के सवाल पर कहा कि इन सब चर्चाओं पर हम ध्यान नहीं देते, ये सब फालतू है। इंडिया गठबंधन में सब एक साथ है। बढ़िया काम हो रहा है।

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में अपनी वापसी के बारे में चल रही अटकलों को फालतू बात कहकर खारिज कर दिया और कहा कि उनका पूरा जोर विपक्षी दलों के गठबंधन को मजबूत करने पर है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए की तरफ उनके झुकाव की अटकलों को लेकर पूछे गए सवाल पर अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस तरह की फालतू बातें क्यों करते हैं? हम तो विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने में लगे हुए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

14 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

15 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

16 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

23 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago