Samastipur

शराब मामले में लापरवाही भारी, बिहार के 91 थानेदारों ने गंवाई 10 साल के लिए थानेदारी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

शराब से संबंधित कांडों के अनुसंधान, कार्रवाई और जांच में लापरवाही करना बिहार के कई जिलों के पुलिस अधिकारियों को भारी पड़ गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। शराब माफिया से संबंध और उसके अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले 91 पुलिस पदाधिकारियों की 10 साल के थानेदारी जा चुकी है। पुलिस मुख्यालय ने भालपुर सहित सभी जिलों को इसकी जानकारी दी है। उन दारोगा और इंस्पेक्टर की लिस्ट भी भेजी गई है, जिन्हें थानेदारी से वंचित किया गया है। मद्यनिषेध के आईजी ने इसको लेकर पत्र भेजा है।

साल 2016 में लागू हुई शराबबंदी के बाद से अब तक भागलपुर सहित सभी जिलों में पदस्थापित 91 दारोगा और इंस्पेक्टर को थानेदारी से वंचित किया जा चुका है। भागलपुर की बात करें तो इस जिले में पदस्थापित रहे एसआई दुर्गेश कुमार और इंस्पेक्टर विनय कुमार को थानेदारी से वंचित किया गया था। आस-पास के जिलों में बांका पुलिस जिला के श्रवण कुमार, नवगछिया में पदस्थापित रहे एसआई दिलीप कुमार और एसआई महेश कुमार, अररिया के एसआई अखिलेश्वर कुमार, मधेपुरा के एसआई राजेश कुमार-2, कटिहार के इंस्पेक्टर टुनटुन पासवान, एसआई सुनील कुमार और एसआई प्रदीप कुमार, पूर्णिया में पदस्थापित रहे एसआई नवीन कुमार और एसआई मुकेश कुमार शामिल हैं।

इन जिलों के थानेदारों पर भी गाज

अन्य जिलों में भी पदस्थापित रहे कई पदाधिकारियों को शराब मामले में लापरवाही और संलिप्तता के आरोप में 10 साल के लिए थानेदारी से वंचित किया गया है। बेगूसराय जिले के सात पदाधिकारी जिनमें दो इंस्पेक्टर, पटना के सात पदाधिकारी जिनमें चार इंस्पेक्टर, रोहतास के आठ पदाधिकारी जिनमें एक इंस्पेक्टर और तीन जमादार, समस्तीपुर जिले के आठ पदाधिकारी जिनमें सभी दारोगा के अलावा अन्य जिलों और रेल जिलों के भी पदाधिकारियों को इसी कारण से 10 साल के लिए थानेदारी से वंचित किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

53 मिनट ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

2 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

3 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

5 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

5 घंटे ago