Samastipur

अज्ञात वाहन की ठोकर से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौ’त, घायल बेटे का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट स्थित सीमान चौक पर मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार शिक्षिका व उसका बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी अवस्था में इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। जहां सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बेटे का इलाज सदर अस्पताल में अभी भी जारी है।

मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मुहल्ला वार्ड संख्या-15 निवासी प्रेम शंकर कुमार की 45 वर्षिया पत्नी सविता कुमारी के रूप में की गयी है। परिजनों का बताना है कि हादसे में मृत महिला का पुत्र रोसड़ा थाना क्षेत्र में भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वह पुत्र के साथ कमरा खाली करने में मदद के लिये स्कूटी से रोसड़ा जा रही थी।

इसी दौरान सिंघियाघाट बाजार चौक से रोसड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर सीमान चौक के पास पहुंचते ही सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने स्कूटी से जा रहे मां- बेटे को जोरदार ठोकर मार दिया। हालांकि इस दौरान अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

13 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

19 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

20 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

21 घंटे ago