Samastipur

समस्तीपुर के ‘द उम्मीद’ संस्था के संस्थापक अमरजीत को दिल्ली में डॉ. कलाम यूथ रत्ना अवार्ड से किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ख्वाब फाउंडेशन की ओर से पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर चाणक्यपुरी नयी दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। 27 से 29 जुलाई तक होने वाले इस सम्मेलन में भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव सहित 25 देशों के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के द्वारा किया गया।

इस मौके पर समस्तीपुर ‘द उम्मीद’ संस्था के संस्थापक अमरजीत कुमार को डॉ. कलाम रत्ना अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि समाजिक कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। अमरजीत समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना और एक्स एनसीसी कैडेट भी रहे हैं। ‘द उम्मीद’ संस्था को स्थापित कर वह गरीब बेसहारे, कचरा संग्रहण करने वाले, नशे की लत में जा चुके बच्चे को शिक्षा के मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही साथ जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध भी करवाते हैं। बता दें कि इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

13 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

19 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

20 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

21 घंटे ago