Samastipur

समस्तीपुर : तीसरे दिन SDRF की मदद से तीसरा शव किया गया बरामद, पिता-पुत्र-भतीजा की एकसाथ मौ’त के बाद परिजनों में कोहराम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- रोसड़ा थाना क्षेत्र के महिसर चौर में रविवार को लापता तीसरी लाश भी बरामद कर ली गई। पटना से आई एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। मृतक नंदलाल राय का पुत्र का कुश्म कुमार उर्फ थिलेश कुमार 20 वर्ष बताया गया है।

बता दें कि शनिवार को नंदलाल राय व उनका भतीजा लक्की का शव चौर के पानी में उपलाता मिला था। तीनों 16 अगस्त की शाम से लापता थे। एक ही परिवार के तीन-तीन लोगों की मौत से परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

बताया गया है कि शनिवार को नंदलाल व उनका भतीजा लक्की का शव मिलने के बाद से लोग मिथिलेश की शव खोज रहे थे। लेकिन स्थानीय लोगों को सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके बाद प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई थी। रविवार सुबह पटना से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।

क्या है पूरा मामला :

शिवाजी नगर के फुलवरिया गांव निवासी 45 वर्षीय नंदलाल राय गुजरात में ठेकेदारी का काम करते हैं। 16 अगस्त को वह ट्रेन से गुजरात से रोसरा स्टेशन पहुंचे थे। रोसड़ा स्टेशन पहुंचने के बाद उनके पुत्र मिथिलेश कुमार (20 वर्ष) और उनका भतीजा लक्की कुमार (15 वर्ष) बाइक से उन्हें रोसड़ा स्टेशन लेने के लिए आया था। बताया गया है कि तीनों एक ही बाइक से घर वापस फुलवरिया लौट रहे थे। लेकिन अचानक तीनों लापता हो गए। इनका कोई अता पता नहीं चल रहा था।

हालांकि परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। वैसे पुलिस को भी मामले की सूचना नहीं दी गई थी। शनिवार शाम नंदलाल व उनका भतीजा का शव पानी में उपलाता हुआ मिला। जिसके बाद से लोग तीसरी लाश की तलाश करने लगे थे।

बाइट :

रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि नंदलाल राय और उसके भतीजे लक्की का शव पानी में उपलाता हुआ शनिवार को मिला था। रविवार को नंदलाल के पुत्र मिथिलेश का शव भी बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि मामला हादसा है अथवा तीनों की हत्या की गई है पुलिस सभी एंगल पर जांच कर रही है, जल्दी इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

53 मिनट ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

8 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

9 घंटे ago