समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिया बांध के पास अपराधियों द्वारा पूर्व वार्ड सदस्य रामशोभित सिंह को गोली मारकर घायल किए जाने के मामले में पीड़ित परिजनों के आवेदन पर दो नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बता दें कि शनिवार की शाम पूर्व वार्ड सदस्य रामशोभित सिंह को अपराधियों द्वारा घेरकर खानपुर थाना क्षेत्र के मलिया बांध के पास गोलीमारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिनका इलाज समस्तीपुर शहर के ही एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं खानपुर थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया पीड़ित परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…
समस्तीपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व…
समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस…