Samastipur

समस्तीपुर: अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस और अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प, दोनों तरफ से हुई पत्थरबाजी, वीडियो वायरल…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह सरसौना गांव में कोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने पहुंची पुलिस टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों ने पुलिस टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया। जबाब में पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया।

इस दौरान पुलिस की ओर से भी पत्थर फेंका गया। जिसमें दोनों ओर से कई लोगों घायल हो गए है। हालांकि सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने लाठी चार्ज से इनकार किया है।  घटना के संबंध में बताया जाता है कि बंगरा थाना के डीह सरसौना गांव में सरकारी जमीन पर छह लोगों के द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया गया था। जिसको लेकर गांव के किसी व्यक्ति के तरफ से उच्च न्यायालय याचिका दायर की गई थी।

जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश अतिक्रमण खाली करवाने की कार्रवाई की जा रही थी। पिछले दिनों चार मकानों को हटाया गया था। साधन के अभाव में दो मकान छूट गए थे। उसी अतिक्रमण को खाली कराने ताजपुर सीओ के साथ पुलिस टीम अतिक्रमण खाली कराने पहुंची थी। लेकिन पुलिस टीम को देख अतिक्रमणकारियो ने इसका विरोध शुरू कर दिया, और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी कर दिया।

जवाब में पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज कर दिया इस दौरान पुलिस के तरफ से भी पत्थरबाजी की गई। पत्थरबाजी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस टीम पर हमला की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के साथ सदर एसडीओ दिलीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया।

मामले को लेकर सदर DSP ने क्या कुछ कहा देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

6 घंटे ago

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

10 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

12 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

12 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

12 घंटे ago