समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है। अगले एक-दो दिनों तक वर्षा की संभावना कम है। 22 अगस्त के बाद वर्षा में वृद्धि हो सकती है। जिसके कारण हल्के से थोड़ा ज्यादा वर्षा हो सकती है।
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 23 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 90 व दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री एवं न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…