Samastipur

दारोगा नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड मामले में 7 नामजद और 12 अज्ञात बदमाशों पर FIR

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नन्द किशोर यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने दबिश बढ़ा दी है। इसको लेकर उजियारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें सात नामजद के अलावे 12 अज्ञात को आरोपित किया गया है। हत्या के प्रयास, हत्या, आर्म्स एक्ट एवं सरकारी कार्य मे बाधा डालने की धाराओं में दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में नालंदा जिला के कराय परशुराय थाने के मरहापर गांव के उमेश गोप उर्फ हड्डी गोप के पुत्र मेघु प्रसाद, ट्रक नम्बर बीआर-06-जीए 5918 के चालक व मालिक, पिकअप नम्बर बीआर-01- जीएल 0793 के चालक व मालिक के अलावे 12 अज्ञात बदमाश शामिल हैं।

बताया गया है कि पकड़े गये पशु तस्कर अपने साथी को छुड़ाने में सफल नहीं होने पर दारोगा नंदकिशोर यादव को जान मारने की नीयत से गोली मारी थी। घटना में शामिल सभी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी उनके सम्भावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। मोहनपुर ओपी में पदस्थापित एसआई रंजीत शर्मा के 15 अगस्त को आईजीएमएस पटना में शास्त्री नगर थाने के दारोगा प्रमोद कुमार तिवारी के समक्ष दिये बयान के आधार पर 15 अगस्त को ही उजियारपुर थाने में मामले को लेकर कांड दर्ज किया गया।

इसमें कहा गया है कि मवेशी चोरी को लेकर मोहनपुर ओपी में 11 अगस्त को दर्ज (पटोरी थाना कांड) कांड संख्या 517/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त नालंदा जिले के मेघु प्रसाद एवं उसके भाई अमित प्रसाद के संबंध में आसूचना संकलन एवं गिरफ्तारी के लिये ओपी से ओपी प्रभारी नन्दकिशोर यादव, दारोगा रंजीत शर्मा, विसद विश्वास एवं दो सिपाही वाहन से रात में सवा ग्यारह बजे निकले थे। इस क्रम में मेघु का लोकेशन उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में पाया गया। तब ओपी प्रभारी ने बताया कि मवेशी चोरी कर मेघु का गिरोह ट्रक व पिकअप से दूसरे जिला में ले जाता है तथा आज भी यह गिरोह मवेशी चोरी करने के लिये आया हुआ है।

इसके बाद बदमाशों पर निगरानी रखने तथा उनकी गिरफ्तारी में सहयोग के लिए उजियारपुर एवं हलई थाने को सूचना देने के साथ ही आगे बढ़ने के क्रम में रात करीब 2.50 बजे एसएच 88 स्थित शहबाजपुर (उजियारपुर) में हनुमान मंदिर के पास ट्रक व पिकअप लगा पाये जाने पर ओपी प्रभारी अपने वाहन से उतर उक्त वाहन के संबंध में पता करने लगे। तभी पास स्थित पड़ाव में तीन लोग नजर आये।

उन्हें रोककर पुलिस पूछताछ कर ही रही थी एकाएक उसके 10-12 साथी आकर विरोध जताने के साथ फायरिंग की। इस बीच ओपी अध्यक्ष ने एक बदमाश को पकड़ लिया। जिस पर उसके साथियों ने दारोगा नंदकिशोर को लाठी डंडा से मारा पीटा भी। अपने साथी को छुड़ाने में असफल होने पर बदमाशों ने ओपी प्रभारी को आंख के ऊपर गोली मारकर जख्मी कर दिया जिससे वे गिर पड़े।

एक बदमाश ने कहा कि मेघु भागो पुलिस आ गई है। इसके बाद कुछ बदमाश ट्रक पर सवार होकर तथा कुछ अंधेरे में इधर उधर भाग गये। बताया गया है कि ट्रक की तरह पिकअप भी ले जाने की बदमाशों ने कोशिश की थी। लेकिन इसमे उन्हें सफलता नहीं मिली। प्राथमिकी में घटनास्थल से फायर खोखा, जिंदा गोली, चप्पल एवं गमछा बरामद होने का भी जिक्र किया गया है। बताया गया है कि हत्याकांड में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने की दिशा में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

2 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

15 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

17 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

1 दिन ago