समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर: चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग होने के बाद इसरो के वैज्ञानिक अमिताभ के पिता ने कहा “यह गर्व का पल”

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- चन्द्रयान-3 की सफल लैंडिंग देखने के लिए इसरो में वैज्ञानिक अमिताभ के गांव पूसा के कुबौलीराम पंचायत में भी लोगों में उत्सुकता बनी रही। सभी सुबह से ही इस पल को देखने की तैयारी में थे। सभी ने अपना अपना काम चार बजे के पहले ही निपटा लिया था। ताकि चन्द्रयान की लैंडिंग देखने से वंचित न रह सके। शाम में चार बजे से ही सभी अपने अपने घर में टीवी खोल बैठ चुके थे। जैसे ही चांद पर चन्द्रयान की लैंडिंग हुई गांव में जश्न का माहौल बन गया। सभी एक दूसरे को बधाई देते मिठाई खिलाने में जुट गये।

इसरो वैज्ञानिक अमिताभ के पिता रामचन्द्र सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समय गर्व महसूस करने का है। देश के वैज्ञानिकों की टीम ने इतनी बड़ी सफलता हासिल कर देश को गौरवांन्वित किया है। उन्होंने बताया कि गर्व है कि देश के गौरवमयी कार्य में उनका पुत्र भी शामिल है।

15 August1 page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

इधर, गांव के श्याम मोहन मिश्र, अजीत कुमार सिंह, कंवल मोहन मिश्र, दिग्विजय प्रसाद सिंह, राममोहन मिश्र, देवेश कुमार आदि ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी अभियान में गांव का लाल भी शामिल था। इससे लोगों में चन्द्रयान की लैंडिंग देखने के लिए अधिक उत्सुकता थी। सभी अपने लाल के मेहनत की सफलता की कामना कर रहें थे।

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150