Samastipur

पटोरी में प्रसव के दौरान बच्चा की हुई मौत, फिर इलाज के दौरान जच्चा की भी गई जान, परिजनों ने जमकर किया हंगामा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- समस्तीपुर जिले के पटोरी स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई थी, वहीं प्रसूता की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनोंने वहीं पटोरी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में उसे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

इसके बाद जच्चा-बच्चा की मौत से गुस्साए लोगों ने पटोरी अनुमंडल अस्पताल में जमकर प्रदर्शन किया और पटोरी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग को चंदन चौक के समीप जाम कर दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पटोरी की एसडीओ व एसडीपीओ द्वारा लोगों को समझाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक जाम था ही।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मोहिउदीननगर थाना क्षेत्र के बिन बोचहा गांव के रहने वाले अविनाश कुमार की 22 वर्षीय पत्नी मौसम कुमारी गुरुवार को अपने मायके पटोरी थाना क्षेत्र के असरफपुर सुपौल गांव से अनुमंडलीय अस्पताल प्रसव हेतु आई थी। इसके बाद शुक्रवार को प्रसव के दौरान बच्चे की मौत हो गई। प्रसुता की गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया तो परिजनों ने पटोरी स्थित ही एक निजी अस्पताल में में उसे भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों द्वारा अनुमंडल अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago