Samastipur

AISF ने GMRD कॉलेज मोहनपुर में अराजकता के खिलाफ किया प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- एआईएसएफ की जीएमआरडी कॉलेज इकाई ने मंगलवार को प्रभारी प्रधानाचार्य व वर्सर की कथित मनमानी व कॉलेज में व्याप्त कथित अराजकता के विरोध में प्रदर्शन कर नारे लगाये गये। इस दौरान छात्र कॉलेज में नियमित प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने, नियम विरुद्ध कई वर्षों से कार्यरत वर्सर को पदमुक्त करने आदि मांग के समर्थन में नारे लगा रहे थे। नियमित वर्ग-संचालन करने छात्र-छात्राओं को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी वे मांग कर रहे थे।

प्रदर्शन के बाद प्रधानाचार्य कक्ष के समक्ष सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अजय कुमार ने की। सभा में एआईएसएफ के राज्य कमेटी के युक्त सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि इस यह पहला महाविद्यालय है जहां छात्रों के वर्ग संचालन के लिए परित्यक्त भवन पुनर्निर्माण करने के बजाय पशुशाला का स्वरूप देकर मोटी रकम की उगाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कॉलेज को मनमाने ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य को पदमुक्त करने और वर्सर पर कार्रवाई करने की मांग की। एलएनएमयू संयोजक अविनाश कुमार ने भी सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन में गुलशन कुमार, रितेश कुमार, रोशन कुमार, नीतीश कुमार, प्रीतम कुमारी, रूपेश कुमार, रानी कुमारी, निधि नंदन, प्रकाश कुमार, प्रिंस कुमार, महन देव कुमार आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago