Samastipur

15 दिन पहले हुई होती वर्षा तो अब तक सारे खेतों में लहलहा रहे होते फसल, डीजल अनुदान और बारिश के बाद धनरोपनी में तेजी

समस्तीपुर :- मानसून की मेहरबानी व डीजल अनुदान से धीरे-धीरे धान की खेती का रकबा बढ़ने लगा है। एक सप्ताह पूर्व तक जहां 40 फीसदी रकबा में ही धान की रोपाई की गई थी। वहीं दो दिन हुई बारिश के बाद अब 59 फीसदी के आंकड़ा को छू लिया है। हालांकि वैज्ञानिकों की मानें तो धान की खेती पिछात होने के बाद इसका असर पैदावार पर पड़ेगा।

इधर, दो दिनों से रिमझिम बारिश होने के कारण अगली धान की फसल को लाभ हो रहा है। किसानों ने खेतों में खाद डालने की भी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि मक्का की बुआई के लक्ष्य में विभाग की सफलता मिल रही है। 90 फीसदी मक्का की बुआई जिले में हो चुकी है।

विभाग की माने तो मानसून अगर तीन-चार दिनों तक अच्छी स्थिति में रहा तो धान की रोपनी का रकबा 80 फ़ीसदी तक पहुंच सकता है। मंगलवार को दिन भर बूंदाबांदी होती रही। वहीं सोमवार को भी जिले में हल्की वर्षा हुई। यह वर्षा रोपे गए धान के लिए किसी वरदान से कम कम नहीं है। किसानों ने बताया कि अगर यही वर्षा 15 दिन पहले हुई होती तो अब तक सारे खेत लहलहा रहे होते। किसान रोपनी करने के बाद धान की सोहनी तथा उर्वरक के छिड़काव में जुटते।

सिंचाई के आभाव में चौपट होती है खेती :

जिले की खेती सिंचाई के अभाव में मारी जाती है। जिले में नहर की सुविधा कही नहीं है। इधर सरकारी पंप भी किसानों के लिए कोई फायदा नहीं दे पाता है। जिला प्रशासन की ओर से हर साल रबी व खरीफ फसल की खेती को लेकर सरकारी पंप को दुरूस्त करने को लेकर निर्देश जारी किया गया था। लेकिन हर साल स्थिति यथावत रह जाती है। सही तरीके से किसानों को पंप का लाभ नहीं मिल पाता है।

बाइट :

डीजल अनुदान की राशि किसानों के खाते में भेजा जा रहा है। मौसम में भी परिवर्तन हो रहा है। उम्मीद है कि धान की खेती को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित कर रखा गया है उसे पूरा करा लिया जाएगा।

-दिनकर प्रसाद सिंह, जिला कृषि पदाधिकारी

Avinash Roy

Recent Posts

बालू-गिट्टी व्यवसायी के संदिग्ध मौ’त मामले में पत्नी के आवेदन पर मुफस्सिल थाने में ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…

3 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में किशोर को किया विधि-विरुद्ध

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के उजियारपुर में युवक से साइबर ठगी, ₹1.12 लाख की ठगी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में जीविका की राशि में 1.11 करोड़ रुपये का गबन, बैंक मित्र पर लगा गंभीर आरोप

समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में चल रहे अंतर महाविद्यालय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, बेगूसराय की टीम बनी विजेता

समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…

7 घंटे ago