बिहार में मॉनसून की मेहरबानी के चलते पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। बीते 48 घंटे से अधिकतर जिलों में तेज बारिश की वजह से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या पैदा हो गई है। मौसम विभाग ने समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में बुधवार को भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार में मौसम साफ होने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पूरे उत्तर बिहार में बुधवार को ठनका गिरने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान मधुबनी, दरभंगा, सहरसा और सुपौल जिले में अति भारी बारिश की आशंका है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं, किशनगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। उत्तर बिहार के अन्य जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, पटना, भागलपुर, भोजपुर, गया समेत दक्षिण बिहार के जिलों में गुरुवार को मौसम साफ रहने और धूप खिलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बुधवार सुबह तात्कालिक अलर्ट जारी कर औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर और समस्तीपुर जिले में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार जताए हैं।
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…
समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…
समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…