Samastipur

समस्तीपुर जिले के एक दर्जन से अधिक शिवमंदिरों में नंदी महराज को दूध-जल पिलाने की लगी होड़, सोशल मीडिया पर भी लोग लगा रहे वीडियो…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंड क्षेत्रों में स्थित दर्जन भर से अधिक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। वजह नंदी भगवान को अर्पित जल और दूध वह पी गए है। यह वाक्य जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हो रही है। नंदी महराज के दूध-जल पीने की खबर धीरे-धीरे कानों-कान आसपास के मोहल्ले में फैल गई। लोग घर से पानी लेकर नंदी को पिलाने के लिए पहुंचने लगे।

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा, हरपुर ऐलौथ पटोरी, मोहिउद्दीननगर, हरपुर रेवाड़ी, विभूतिपुर, दलसिंहसराय, रोसड़ा, हसनपुर, बिथान, वारिसनगर, सरायरंजन सहित कई जगहों पर शिव मंदिर में श्रद्धालु पहुंचे है। नंदी भगवान की प्रतिमा के सामने श्रद्धालु जल और दूध चम्मच में रख रहे हैं, जो कुछ देर में ही गायब हो रहा। श्रद्धालुओं की आस्था है कि नंदी भगवान जल-दूध पी रहे है।

चम्मच में दूध-जल नंदी की मूर्ति के आगे रखा तो दूध धीरे-धीरे गायब हो गया। अब इसे कोरी अफवाह कहे या आस्था या फिर अंधविश्वास। फिलहाल मंदिरों में एक अद्भुत चमत्कार देखने को मिल रहा है। विज्ञान इसे अंधविश्वास मानता है तो आस्था इसे चमत्कार कहता है। बहरहाल शिव मंदिरों में नंदी महराज को चम्मच से जल-दूध पिलाने के लिये महिलाओं का तांता लग गया।

चम्मच से जल-दूध पिलाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। इस मामले को लेकर जब Samastipur Town मीडिया की टीम ने रसायन विभाग के प्रोफेसर से बात की तो उनका कहना है कि पत्थर के अंदर वेक्युम पोर्च या निर्वार्द छिद्र उत्पन्न हो जाए है और गर्मी के दौरान पानी का पृष्ठ तनाव भी कम होता है ऐसी स्थिति में ऐसी घटना होना संभव है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

30 मिनट ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

13 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

14 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

14 घंटे ago