Samastipur

मजदूरी करके पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, टीचर बनते ही समस्तीपुर के हेडमास्टर संग हो गई फरार, पीड़ित पति ने थाने में दिया आवेदन

तस्वीर : सांकेतिक 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र में एक पति ने मजदूरी कर अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और शिक्षिका बनाया। शिक्षिका शादी के 13 साल बाद अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर समस्तीपुर जिले के एक हेडमास्टर के साथ फरार हो गई। इस मामले में पति ने एफआईआर दर्ज करवाई है। जंदाहा के महिपुरा निवासी सरकारी स्कूल की शिक्षिका पति एवं दो बच्चों को छोड़कर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के साथ फरार हो गई।

इस मामले में पति ने समस्तीपुर के पटोरी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा के प्रधानाध्यापक समस्तीपुर जिले के हलई ओपी के मरीचा गांव निवासी राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 13 वर्ष पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। अपनी पत्नी को उसने मेहनत-मजदूरी कर उच्च शिक्षा दिलाई। इसके बाद उसे सरकारी टीचर की नौकरी मिली। 25 फरवरी 2022 को उसकी पत्नी ने शिक्षिका के पद पर प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा में काम किया। इसके बाद वो अपनी पत्नी को बाइक से विद्यालय पहुंचाने लगा।

बताया गया है कि इसी दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक की कुदृष्टि उसकी पत्नी पर थी। प्रधानाध्यापक ने उसकी शिक्षिका पत्नी को बहला-फुसलाकर पति और दोनों बच्चों से अलग कराते हुए अपने गृह क्षेत्र में एक घर में शिफ्ट करा दिया। जहां उससे वह रोज संपर्क में रहता था। प्रधानाध्यापक होने का नाजायज लाभ उठाते हुए उसे विद्यालय से अनुपस्थित रखकर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर वेतन दिलाया जाता रहा।

पीड़ित ने बताया कि दुर्गापूजा में छुट्टी के दौरान आरोपी प्रधानाध्यापक ने पीड़ित की शिक्षिका पत्नी को उक्त डेरा से भी गायब कर किसी अज्ञात जगह भेज दिया। और उसके संपर्क में है। शिक्षिका के पति ने बताया कि जब इस पूरे मामले की लिखित शिकायत विभागीय उच्चाधिकारियों से की गई और जांच-पड़ताल शुरू हुई तो बौखलाया प्रधानाध्यापक दो दिन पहले देर रात बाइक से दो अज्ञात अपराधियों के साथ उसके घर पहुंचा। घर पर पिस्टल का भय दिखाकर गाली-गलौज करते उच्च अधिकारियों को दिए गए आवेदन वापस लेने और पत्नी को भूल जाने की धमकी दी। अन्यथा पूरे परिवार को समाप्त कर देने की बात प्रधानाध्यापक ने कही। बहरहाल जंदाहा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

8 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

9 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

18 घंटे ago