समस्तीपुर :- समस्तीपुर से मुजफ्फरपुर जा रही एक बस में बुधवार रात अचानक धुंआ उठने लगा। जिससे बस में बेठे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मामला जिले के मुसरीघरारी थाने के एनएच-28 पर मुसरीघरारी चौक के पास घटी।
इसके बाद आनन-फानन में चालक ने सड़क किनारे बस रोक दी। जिसके बाद यात्री खिड़की आदि से कूद कर जान बचाई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में लगभग 25 लोग सवार थे। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को कुछ नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित हैं। मामले की जानकारी पर मुसरीघरारी पुलिस भी मौके पर पहुंची।
बताया गया कि देर शाम समस्तीपुर स्टैंड से महादेवा नामक बस खुली जो मुजफ्फरपुर जा रही थी। बस में करीब 25 यात्री सवार थे। लोगों ने बताया कि बस मुसरीघरारी चौक पर एनएच पर चढ़ने के बाद मुजफ्फरपुर की ओर मुड़ी थी कि अचानक बस के पीछे से लोगो ने धुआं उठता देखा।
यात्रियों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद बस चालक ने बस रोक दी। जिसके बाद यात्री बस से मुख्य गेट, खिड़की आदि से कूदने लगे। जिससे अफरातफरी मच गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत के होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को दूसरे बस से अपने गंतव्य की ओर भेजा गया।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…
एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…
समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…
समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…
बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…