Samastipur

युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल पहुंचे समस्तीपुर, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/सरायरंजन :- युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने युवाओं से आपसी सद्भाव एवं भाईचारा बढ़ाने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक उन्माद का वातावरण पार्टी विशेष द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। उससे युवाओं को अवगत कराएं ताकि देश को विभाजन करी शक्तियों से बचाया जा सके। ये बातें बुधवार को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने वरूणा रसलपुर में युवा जदयू नेता विशाल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में कही। इस दौरान उन्हें जदयू का चुनाव चिन्ह तीर का प्रतीक देकर सम्मानित किया गया।

वहीं युवा संवाद के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज लोगों के घर-घर में नल-जल का स्वच्छ पानी मिल रहा है। आज लोग बिजली की रोशनी एवं पंखे में चैन से सो रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि बिहार में युवाओं की भागीदारी रही तो आने वाले चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सभी सीटों पर जीतेगी। मौके पर विद्याकर झा, आदिल इमाम, भोलानाथ सिंह, राकेश कुमार शर्मा, संजय राय, जितेंद्र राम, अशोक पासवान, रितेश यादव, गौतम गोस्वामी समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

41 मिनट ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

8 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

15 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

21 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

22 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

23 घंटे ago