Samastipur

38 KM लंबे समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित किशनपुर-रामभद्रपुर रेलखंड का CRS ने किया निरीक्षण, 120 KM की स्पीड से दौड़ी स्पेशल ट्रेन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- 38 किमी लंबे समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित लगभग 6.5 किमी लंबे किशनपुर से रामभद्रपुर रेलखंड के नयी रेल लाइन का निरीक्षण किया गया। कोलकाता पूर्वी परिमंडल के सीआरएस सुवोमोय मित्रा ने मंगलवार को सबसे पहले मोटर ट्रॉली द्वारा किशनपुर से रामभद्रपुर तक गहन निरीक्षण किया गया।

इसके उपरांत संरक्षा आयुक्त द्वारा विशेष ट्रेन द्वारा किशनपुर से रामभद्रपुर तक 120 किमी/घंटा की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया। इस दौरान डीआरएम आलोक अग्रवाल, नए डीआरएम विनय श्रीवास्तव, कंस्ट्रक्शन के मुख्य अभियंता महबूब आलम, सीनियर डीईएन कॉर्ड संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

विदित हो कि किशनपुर रामभद्रपुर नव दोहरीकृत रेलखंड समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत 519 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन 38 किमी लंबे समस्तीपुर दरभंगा दोहरीकरण परियोजना का एक भाग है। इस परियोजना के अंतर्गत अब तक 10.5 किमी लंबे समस्तीपुर से किशनपुर तक तथा 09 किमी लंबे दरभंगा से थलवारा तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए उसपर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ किया जा चुका है।

मंगलवार को किशनपुर से रामभद्रपुर तक का सीआरएस निरीक्षण के उपरांत शेष बचे रामभद्रपुर से हायाघाट एवं हायाघाट से थलवारा के बीच दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। इस परियोजना के पूरा हो जाने के उपरांत समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी और इस क्षेत्र के विकास में गति आएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

3 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

4 घंटे ago

बिहार में भाजपा से सीएम कौन, नीतीश राज्यसभा गए तो सम्राट, नित्यानंद या कोई और मुख्यमंत्री?

बिहार में होली के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश…

8 घंटे ago

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

13 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

13 घंटे ago