Samastipur

सावन जो अगन लगाये उसे कौन बुझाये…44 डिग्री का एहसास करा रहा 34 डिग्री का तापमान

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- चिंगारी कोई भड़के,तो सावन उसे बुझाये, सावन जो अगन लगाये, उसे कौन बुझाये… किशोर कुमार के इस गीत की पीड़ा आज समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के लोगों खासकर किसानों के चहरे को देखकर समझा जा सकता है. अगर ये सावन है तो फिर जेठ की धूप कैसी होगी, यही सवाल आज आम से खास तक एक दूसरे से पूछ रहे हैं. बीते माह के अंतिम सप्ताह में रूक-रूककर लगातार हुई बारिश के बाद लगा कि बीते दो महीने की प्रचंड गर्मी की विदाई हो गयी. अब कुछ दिन बारिश का मजा मिलेगा या शहर से लेकर गांवों तक जलजमाव झेलना होगा, लेकिन बारिश ने दगा दे दिया.

33 से 35 डिग्री के बीच ही डोल रहा है पारा :

इधर प्रचंड गर्मी एक बार फिर लौट आयी है. हालांकि मापक पर इसका पारा 33 से 35 डिग्री के बीच ही डोल रहा है, लेकिन यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस की गर्मी का एहसास करा रही है. आसमान में बादल छाये रहते हैं, जिससे लगता है कि आंशिक ही सही, बारिश होगी, लेकिन उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करने से चूकना नहीं चाह रही है. लोग बार-बार अपने मोबाइल में मौसम विज्ञान केंद्र से आने वाली सूचना देखते रहते हैं कि बारिश के आसार हैं भी या नहीं.

गमछा रख माथे को रखते हैं ठंडा :

जुलाई समाप्त होने में अब महज पांच दिन शेष बचे हैं. यह विशुद्ध रूप से बारिश का महीना है. अमूमन इस महीने में लोग बारिश और जलजमाव से परेशान रहते हैं. हिंदी के अनुसार भी यह सावन का है. सावन और भादो भी पूर्णत: बरसात को समर्पित है, लेकिन बीते माह बरसकर गयी बारिश फिर लौटकर नहीं आयी. वही अप्रैल से जून वाली 40 से 44 डिग्री सेल्सियस प्रचंड गर्मी लौट आयी है. बाजार का परिदृश्य एक बार फिर बदल गया है. अब लोग बारिश से बचने के लिए नहीं, तीखी धूप से बचने के लिए छाता तान रहे हैं. दिन में बाजार निकलने वाले लोग सिर पर गमछा लेकर चलते हैं. पैदल चलने वाले राहगीर हों या बाइक से चलने वाले बाइकर्स, थोड़ी-थोड़ी देर पर छांव ढूंढ़ते हैं और थोड़ी देर सुस्ताकर ही आगे बढ़ते हैं.

कोल्डड्रिंक्स व जूस की ओर बढ़ने लगे लोग :

गर्मी के दोबारा लौटकर आने से बाजार की सुस्त होती जा रही दुकानदारी में भी बदलाव हो गया है. एक बार फिर से लोग ठंडा पानी, कोल्डड्रिंक्स, लस्सी की दुकानों पर पहुंचने लगे हैं. इसके अलावे गन्ना सहित सभी तरह के फलों का जूस भी खूब बिकने लगा है. नारियल पानी की सुस्त हुई बिक्री में एक बार फिर से तेजी आ गयी है. अभी बाजार में नये फल के रूप में अनानास आया है. लोगों का उधर भी झुकाव बन रहा है, लेकिन पेट को ठंडा रखने के बाद भी लोग सूरज की तीखी किरणों में कमी आने का इंतजार कर रहे हैं. लौटकर आयी गर्मी से एक बार फिर बीमार होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हो रही है. डॉक्टर लोगों को सावधानी से रहने की सलाह दे रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

2 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

8 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

10 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

10 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

18 घंटे ago