Samastipur

विदाई सह सम्मान समारोह में बोले BDO “दलसिंहसराय शहर हमेशा मेरे दिल में रहेगा”

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- ब्लॉक रोड स्थित अनुमंडल प्रेस क्लब पर बीडीओ प्रफुल चंद्र प्रकाश के नेतृत्व बीपीएससी की निःशुल्क तैयारी करा रही पहल संस्थान के छात्रों के द्वारा निवर्तमान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रफुल चन्द्र प्रकाश के स्थांतरण होने पर क्लब पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र के पूर्व प्रोफेसर राम भरत ठाकुर ने मिथिला विधि-विधान से चादर पाग, माला पहना कर सम्मानित किया। वहीं पहल संस्थान के आये छात्र-छात्राओं के द्वारा बेस्ट गुरु का मेमोंटम और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान बीडीओ श्री प्रकाश ने कहा कि सफलता का एक ही रास्ता है कड़ी मेहनत, ईमानदारी से पढ़ाई और बीते कुछ बर्षो के पूछे गए प्रश्न को पढ़ना, जो छात्रों को भटकाने से बचाती है। अगर जल्द सफल होना है तो रोजाना रूटिंग बना कर 8 घण्टे का पढ़ाई करे।

पढ़ाई भी एक तप के समान है। इसलिए कुछ साल सभी कुछ छोड़ कर तप करे आपको सफल होने से कोई नही रोक सकता। जितना ज्यादा रिवीजन करेंगे गलती होने की सम्भावना उतना हो कम होगा। मैं जा रहा हूं, पर जब भी समय मिलेगा दलसिंहसराय आऊँगा। यह शहर हमेशा मेरे दिल मे रहेगा। आप सभी सफल हो और लोगो को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें, यही मेरी शुभकामना है।

प्रो. राम भरत ठाकुर ने कहा कि बीडीओ सर द्वारा शुरू की गई बीपीएससी की निःशुल्क तैयारी दलसिंहसराय के लिए बरदान है। दो साल से यह संस्थान चल रही है। जिसके माध्यम से दर्जनों छात्र बीपीएससी सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किए है। सर यहाँ से जा रहे है लेकिन वो ऑनलाइन के माध्यम से जब भी जरूरत होगी छात्रों को गाइड करेंगे। सभी ग्रुप बना कर पढ़े इसका लाभ अवश्य होगा।

मौके पर गोपाल शर्मा छात्र सपना कुमारी, स्वाति कुमारी, नीतू कुमारी, सुगंधा कुमारी, रजनी कुमारी, छवि प्रकाश, प्रतीक प्रकाश, संजय कुमार, कुणाल गुप्ता, विकास कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

8 मिनट ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

2 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

2 घंटे ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

2 घंटे ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

6 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

7 घंटे ago