Samastipur

दलसिंहसराय अनुमंडल कार्यालय के रिटायर महिला कर्मी के बाइक की डिक्की से उचक्कों ने 2 लाख 50 हजार रुपये उड़ाये

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक के पास मिठाई दुकान से समोसा खरीदने रुके अनुमंडल कार्यालय दलसिंहसराय की रिटायर महिला कर्मी के बाइक की डिक्की तोड़ उचक्कों ने 2 लाख 50 हजार रुपये उड़ा लिया। पीड़ित की पहचान सिमरी निवासी रिटायर अनुमंडल कर्मी विमला देवी के रूप में हुई है।

विमला देवी ने बताया कि वह अपने बेटे धर्मेन्द्र कुमार के साथ शहर में स्थित एसबीआई मेन ब्रांच से घर बनाने को लेकर 2 लाख 50 हजार की निकासी कर पैसा झोला में कर बाइक की डिक्की में रख दिया था। पैसा निकासी कर दोनों घर जा रहे थे। इसी दौरान सरदारगंज चौक विद्यापति नगर की ओर जाने वाली सड़क के पास एक होटल से समोसा खरीदने रुके।

इतने में ही एक युवक डिक्की तोड़ कर पैसों से भरा झोला निकाल कर फरार हो गया। जिसके बाद घटना की जानकारी डायल 112 को दिया। वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 छानबीन में जुट गई। वहीं पर होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज में बाइक की डिक्की को तोड़ कर पैसा निकालते एक युवक की तस्वीर भी कैद हुई है। जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर किया गया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी राघवेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

7 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

14 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

19 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

20 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

21 घंटे ago