Samastipur

छात्र संगठन AISA का समस्तीपुर कॉलेज इकाई सम्मेलन सम्पन्न, अनिल अध्यक्ष व संजीव सचिव चुने गए

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में आइसा का दूसरा इकाई सम्मेलन कॉलेज परिसर में रखा गया। सम्मेलन के पूर्व कॉलेज कैंपस में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधिवत सम्मेलन शुरू हुआ। जिसकी अध्यक्षता आइसा जिला कमिटी सदस्य अभिषेक चौधरी व संचालन आइसा पूर्व कॉलेज सचिव फरमान ने किया।

बतौर वक्ता आइसा जिला कार्यालय सचिव राजू झा व पर्यवेक्षक आइसा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी की उपस्थिति में 17 सदस्यीय आइसा का समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर इकाई कमिटी गठित की गई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार व सचिव पद पर संजीव कुमार (गोलू) एवं उपाध्यक्ष मनीष कुमार, सुप्रिया कुमारी, रविरंजन कुमार सह-सचिव पिंटू कुमार, प्रीति कुमारी, साकिब परवेज व सनी कुमार, पंकज कुमार, नीतीश कुमार निखिल, मुसद्दर, शिव धन प्रसाद, सोनू कुमार, अभिनव कुमार, फरमान अंसारी सदस्य चुने गए।

वहीं आइसा कार्यालय सचिव राजू झा ने संबोधित करते हुए कहा की गरीब मध्यमवर्गीय छात्र विरोधी केंद्र सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवालों को लेकर, छात्रों–अभिभावकों के बीच आइसा के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्र विरोधी नई शिक्षा नीति को वापस लेने तथा आगामी 27 जुलाई को आयोजित जिला सम्मेलन एवं 9- 10- 11 अगस्त को कोलकाता में राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने की अपील आइसा कार्यकताओं से किया।

बतौर पर्यवेक्षक आइसा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कुमारी ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत FYUP ग्रेजुएशन प्रोग्राम लाकर समाज में वंचित वर्ग के बच्चों और खास कर लड़कियों को उच्च शिक्षा से बेदखली का नीति है, इसके खिलाफ आइसा शुरू के दिनों से ही मुखर होकर आंदोलित रहा हैं, चाहे शिक्षक कर्मचारी का सवाल हो मजबूती के साथ उठाता रहा हैं।

नवनिर्वाचित कॉलेज इकाई अध्यक्ष अनिल कुमार सचिव संजीव कुमार व आइसा के पदधारकों ने सदस्यता अभियान चलाकर छात्रों को जोड़ने और संगठन मजबूत करने एवं छात्र-छात्राओं की समस्या को लेकर हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया। वहीं सम्मेलन में आइसा कार्यालय सह-सचिव दीपक यदुवंशी, नवनीत कुमार, राजन कुमार, आदित्य, अंजली कुमारी, प्रवीन कुमार, तिलक सदा, वर्षा कुमारी, खुशबू कुमारी, ईशा कुमारी, कली कुमारी, दीपा कुमारी, मंजू कुमारी, मुकेश कुमार, विशाल कुमार आदि सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

BPSC को 46 हजार रिक्तियां भेजी गईं, जल्द शुरू होगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली

बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई…

2 मिनट ago

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

7 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

9 घंटे ago