Bihar

बिहार: पढ़ा-लिखाकर पत्नी को बनाया दारोगा, अब वही पत्नी सहकर्मी प्रेमी दारोगा के चक्कर में दे रही जान मारने की धमकी

मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र का है जहां एक ही मोहल्ले के एक युवक युवती ने 2009 में भागकर दिल्ली में प्रेम विवाह कर लिया। पति दिल्ली में ही रियल एस्टेट का काम करने लगा जबकि पत्नी बैंक में नौकरी करने लगी। वर्ष 2012 में पत्नी को BPSC की तैयारी करने का मन हुआ। जिसके बाद उसने गुड़गांव में एक कोचिंग में तैयारी शुरू कर दी।

दोनों के आरोप अलग अलग 

नोटबंदी के बाद पति का काम धीमा हो गया और पत्नी की नौकरी भी छूट गई। मजबूरन दोनों मुजफ्फरपुर लौट आए। पत्नी मुजफ्फरपुर में भी बीपीएससी की कोचिंग करती रही। 2019 बैच में उसका सिलेक्शन दारोगा के लिए हो गया। नौकरी लगने के बाद उसने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। पति का आरोप है कि अब उसकी पत्नी उसे जान से मारने की धमकी दे रही है। इसको लेकर उसने सदर थाना क्षेत्र में शिकायत किया है। पत्नी अभी कटिहार में तैनात है। इसके पूर्व वह आईजी, एसएसपी और एसडीओ पूर्वी से भी लिखित शिकायत कर चुका है।

पति ने आवेदन में बताया है कि मुजफ्फरपुर में कोचिंग के दौरान पत्नी की दोस्ती एक युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बढ़ती गई और प्यार में तब्दील हो गई। 2019 में दोनों की नौकरी बिहार पुलिस में दारोगा के पद पर लग गई। इसके बाद पत्नी पति के साथ रहने से इंकार करने लगी। इधर, 10 वर्षीय पुत्र ने बताया कि जब वह नानी घर रहता था, तब मम्मी उसे लेकर अंकल के घर जाती थी। उसे दूसरे कमरे में अन्य बच्चों के साथ सुला देती थी और मम्मी व अंकल दूसरे कमरे में चले जाते थे।

महिला दारोगा का आरोप- शराब पीकर मारपीट करता था पति

महिला दारोगा ने अपने ऊपर लगे सारे आरोप को बेबुनियाद बताया। महिला दारोगा का कहना है कि पूर्व में पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। उसका कैरेक्टर अच्छा नहीं है, इसलिए दोनों अलग हुए हैं। उसकी पढ़ाई-लिखाई के लिए उसकी तीन बहनें पैसे देती थीं। महिला दारोगा ने बताया कि वह दो दिनों की छुट्टी पर घर आई हुई थी। बेटे से मिलना चाह रही थी, लेकिन पति और ससुराल वाले मिलने नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस की मदद ली गई।

क्या कहती है पुलिस 

सदर थाना के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार मिश्रा का कहना है कि पति का आवेदन मिला है। कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों से मार्गदर्शन लिया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

8 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

14 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

15 घंटे ago