Samastipur

समस्तीपुर: कमजोर मानसून को देखते हुए धान के बदले किसान कर सकते हैं मूंग की खेती, 26 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में मानसून कमजोर पड़ गया है। आगामी 26 जुलाई तक बारिश की संभावना न के बराबर है। इस अवधि धूप निकलने से गर्मी बढ़ने की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. अब्दुल सत्तार ने 26 जुलाई तक के लिए मौसमू पूर्वानुमान जारी किया है।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार में मानसून कमजोरी पड़ गया है। जिस कारण समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बारिश की संभावना नहीं है। ऐसी स्थिति में किसान धान के बदले मूंग व तिल की खेती कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री तक बढोतरी की उम्मीद है।

अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। जबकि न्यूनतम तापमान में बढोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान भी 27-29 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। सुबह की आर्द्रता 85- 90 और दोपहर की 60-70 रहने की उम्मीद है पूर्वानुमान अवधि में 10-15 किलोमीटर की रफ्तार से पूरवा हवा चहले की उम्मीद है।

किसानों के लिए जारी किया सलाह :

पिछले कुछ दिनों से उच्च तापमान तथा अनावृष्टि के कारण की प्रक्रिया में तेजी आई है। ऐसी स्थिति में खड़ी फसलों जैसे रोपी गई धान में जीवन सिंचाई करें। हल्दी, ओल एवं गन्ना की फसल में भूमि में नमी की कमी को देखते हुए सिंचाई करें। वर्षा न होने की संभावना को देखते हुए जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है एवं बिड़चा तैयार ही नीचली जमीन में धान की रोपनी करें अभी ऊचांस जमीन में धान की रोपनी नहीं करें। उंची जमीन पर धान फसल के बदले मूंग, तिल की बुवाई कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG गैस आपूर्ति के मद्देनजर मंत्री ने जमाखोरों को चेताया; एस्मा कड़ाई से लागू करने का आदेश

एलपीजीपी गैस संकंट को लेकर अफवाह उड़ने के बाद से बिहार के अलग-अलग जिलों में…

1 घंटा ago

बिहार खुद बनाएगा एक्सप्रेस-वे, राज्य सरकार लाने जा रही है स्टेट हाईवे एक्ट

बिहार की सड़कों की तस्वीर अब पूरी तरह बदलने वाली है. राज्य सरकार ने एक…

3 घंटे ago

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

8 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

19 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

19 घंटे ago