Samastipur

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया गया। ठोकर मारने के बाद बाइक सवार घटनास्थल से फरार हो गया। परिजनों द्वारा जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चांदोपट्टी के भोला साह की पत्नी विमल देवी (57 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि देर शाम महिला घर के पास ही सड़क पार कर रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक बाइक ने जोरदार ठोकर मार दिया, जिससे महिला अचेत होकर सड़क पर ही गिर पड़ी। इस दौरान उसके सिर में गंभीर चोटे आयी। मौका देखकर बाइक सवार वहां से फरार हो गया। हो-हल्ला होने पर जुटे परिजनों ने महिला को उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर ट्रैफिक थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

5 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

7 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

20 घंटे ago