Bihar

बिहार में दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस और तीन वंदे मेट्रो ट्रेन को मंजूरी, इन रूटों पर जल्द दौड़ेगी

बिहार में जल्द ही 2 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू होने वाली है। साथ ही 3 वंदे मेट्रो ट्रेन की सुविधा भी मिलने जा रही है। दरअसल रेलवे बोर्ड ने पटना से मालदा और गया से हावड़ा के बीच चलने के लिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन को मंजूरी दे दी है। साथ ही राज्य में तीन वंदे मेट्रो ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। इन मेट्रो ट्रेनों का परिचालन जमालपुर से मालदा, भागलपुर से हावड़ा और भागलपुर से देवघर के बीच चलेगी। साथ ही बनारस से आसनसोल के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन बिहार होते हुए आसनसोल पहुंचेगी।

बिहार में चलाई जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पटना से मालदा के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का परिचालन सप्ताह में 6 दिन किया जाएगा। वहीं गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन सप्ताह में 3 दिन किया जाएगा। ऐसे में बिहार से पश्चिम बंगाल आने-जाने में यात्रियों को कम समय लगेगा। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत अनुमति दे दी है। वहीं तीन वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को जमालपुर से मालदा के बीच चलाई जाएगी। वहीं अन्य दो वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों को भागलपुर से हावड़ा और देवघर के बीच चलाई जाएगी। वंदे भारत मेट्रो ट्रेनों को सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा। बता दें कि वंदे भारत मेट्रो ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का छोटा रूप है, इसमें कम डिब्बे होते हैं जो कम दूरी के शहरों को जोड़ने का काम करता है।

कब से शुरू होगा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

पटना से मालदा के बीच चलने वाले ट्रेन का लाभ बिहार के अन्य शहरों को होगा। यह ट्रेन भागलपुर और जमालपुर के रास्ते होते हुए गुजरेगी। हावड़ा और पटना के चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन को जल्द ही मंजूरी दे दी जाएगी। साथ ही नई ट्रेनों के परिचालन की तारीख भी जल्द ही शुरू की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने पूर्व में कुल पांच वंदे भारत और पांच वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात दी है। इसके तहत आसनसोल से बनारत और रांची के बीच भी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस ट्रेन के परिचालन से बिहार के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

3 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

4 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

4 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

6 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

6 घंटे ago