Samastipur

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में संदिग्ध हालात में भटकती मिलीं। मोहल्ले के लोगों की नजर जब दोनों पर पड़ी तो उन्होंने उन्हें रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान बच्चियों ने अपना घर और पता बताया। बच्चियों ने लोगों को बताया कि एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा में बैठा लिया और समस्तीपुर ले आया। किसी तरह मौका पाकर वे वहां से भाग निकलीं और मगरदही मोहल्ले तक पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों को अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन भागे-भागे नगर थाना पहुंचे। दोनों बच्चियों को सकुशल देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चियां घर से स्कूल गई थीं।

स्कूल से निकलने के बाद वे दुकान जाने के लिए निकली थीं। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया और ई-रिक्शा में बैठाकर समस्तीपुर ले आया। हालांकि आरोपी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि दोनों बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। परिजनों की ओर से इस मामले में किसी प्रकार की लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago