Samastipur

पश्चिम बंगाल से अपहृत लड़का समस्तीपुर स्टेशन पर सकुशल बरामद, अपहरणकर्ताओं को चकमा देकर ऐसे हुआ चंगुल से फरार…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- पश्चिम बंगाल से अपहृत एक लड़का को समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने सकुशल बरामद कर लिया है। उसने बताया कि वह अपहर्ताओं के चंगुल से भागकर मुजफ्फरपुर स्टेशन से समस्तीपुर वाली गाड़ी पकड़ लिया। इसके बाद समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने लड़का को बरामद कर कोलकाता पुलिस को सौंप दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ जवान योगेंद्र यादव जो राजनगर मधुबनी के रहने वाले हैं वह वर्तमान में पश्चिम बंगाल के सेबराफुली आरपीएफ पोस्ट में पदस्थापित है। उनके पुत्र प्रिंस कुमार का सोमवार को उतेरपाड़ा, सेक्टर 01 स्थित घर से कोचिंग जाते समय उसका अपहरण कर लिया गया था। साथ ही अपहर्ता एक भान में लेकर उसे फरार हो गया। इस सम्बंध में पश्चिम बंगाल में हुगली जिला के उतेरपाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया। मंगलवार की रात्रि लगभग 22.30 बजे आरपीएफ जवान योगेंद्र यादव द्वारा समस्तीपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर के मोबाइल पर बताया गया की उसके लडके को अपहरणकर्ता सड़क मार्ग से ले जाते समय लाइन होटल पर खाना खाने रूका था।

इसी समय उनका लड़का मौका पाकर रस्सी खोल कर गाड़ी से कूद कर भागते हुए मुजफ्फतपुर स्टेशन पहुंचा और समस्तीपुर वाली ट्रेन में चढ़ गया। फिर लड़के ने एक सह यात्री के मोबाइल फोन से अपने पिता को समस्तीपुर पहुंचने की जानकारी दी। इसपर समस्तीपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर द्वारा पहने हुए कपड़े और हुलिया के आधार पर उस लडके को समस्तीपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर एक से बरामद कर उसके पिता को सूचित किया गया।

फिर उतेरपाड़ थाना के अनुसंधानकर्ता सब इंस्पेक्टर सौम्य बरता पाठक के अनुरोध पर बरामद लड़के को उसके चाचा-चाची को सही सलामत सौंप दिया गया। लड़के के परिजनों और उतेरपाड़ थाना प्रभारी ने समस्तीपुर आरपीएफ को धन्यवाद दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

10 मिनट ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

9 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

10 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

11 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

13 घंटे ago