Bihar

बिहार में एक भी विश्वविद्यालय में डिस्टेंस की पढ़ाई नहीं, UGC ने लगाई सभी पर रोक

बिहार में एक भी विश्वविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई नहीं हो रही है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी की मान्यता पर रोक लगा रखी है। इसका नुकसान सूबे के लाखों छात्रों को हो रहा है। दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या बिहार में एक लाख से अधिक थी। वहीं राज्य के इकलौते नालंदा खुला विश्वविद्यालय को भी अब तक नए सत्र में नामांकन की मंजूरी नहीं मिलने से नामांकन शुरू नहीं हो सका है। सबसे बड़ी समस्या है यूजीसी के नए नियम के मुताबिक दूरस्थ शिक्षा को भी नैक से मान्यता लेनी है। इसके बाद ही नामांकन संभव है।

नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने नैक के लिए एसएसआर (स्व अध्ययन रिपोर्ट) सबमिट कर दिया है। करीब एक माह बीत चुके हैं। पर एसएसआर जमा करने के 45 दिनों के बाद ही नैक की टीम आती है। इधर जबतक नैक से ग्रेड नहीं मिल जाता है, नामांकन की प्रक्रिया शुरू करना संभव नहीं है। इधर नालंदा खुला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केसी सिन्हा ने बताया कि मान्यता के लिए यूजीसी के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार से कई बार मुलाकत हो चुकी है। विश्वविद्यालय की ओर से पक्ष रखा गया है पर यूजीसी के चेयरमैन की ओर से अब तक कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि यूजीसी ने देश के कई खुला विश्वविद्यालयों के नामांकन पर रोक लगा दी है।

राज्य के किसी विवि को नैक से ए ग्रेड नहीं

यूजीसी के नियम के मुताबिक देश के वही विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई करा सकते हैं, जिस विश्वविद्यालय को नैक से एक ग्रेड प्राप्त है। बी प्लस और बी ग्रेड वाले विश्वविद्यालय दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई नहीं करा सकते हैं। वर्तमान में राज्य के किसी विश्वविद्यालय को नैक से ए ग्रेड नहीं मिला हुआ है। इससे सभी विश्वविद्यालयों में दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई बंद है।

इग्नू नामांकन में हुआ इजाफा

बिहार के विवि में दूरस्थ शिक्षा से पढ़ाई बंद होने का सबसे ज्यादा फायदा इग्नू को हुआ है। इग्नू के निदेशक अभिलाष नायक ने बताया कि दो सत्रों में नामांकन होता है। पहला जनवरी और दूसरा जुलाई सत्र में। दोनों सत्रों को मिलाकर 65 हजार से अधिक नामांकन हो चुका है। जनवरी में 24 हजार और जुलाई सत्र में 41 हजार नामांकन हो चुका है। अंतिम तिथि 31 जुलाई तक है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

4 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

4 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

6 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

12 घंटे ago