Samastipur

समस्तीपुर पुलिस के Team Hawks द्वारा युवक से चटवाया गया थूक, तुरंत हुआ सस्पेंड तो शहरवासियों ने SP के एक्शन को सराहा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस का एक बेरहम चेहरा सामने आया है जहां पुलिस ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर थूक चटवा दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र के पटेल मैदान गोलंबर के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक भरत कुमार समस्तीपुर से बस से मुजफ्फरपुर जा रहा था। इसी बीच पटेल मैदान गोलंबर के पास चलती बस से उसने थूक फेंक दिया जो सड़क किनारे खड़े टीम हॉक्स जवान के वर्दी पर जा गिरी।

जिसके बाद पुलिस जवान ने बस रुकवाकर पहले तो बस के अंदर ही उसकी पिटाई की। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो जवान के लड़के को बस से नीचे उतार कर पिटाई की। इसके बाद टीम हॉक्स के जवान ने उस वक्त सारी हदें पार करते हुए युवक को सड़क किनारे एक नही दो नही बल्कि कुल पांच बार थूक चटवाया। पुलिस की इस करतूत का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

वहीं जब Samastipur Town मीडिया की टीम ने इस वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एसपी विनय तिवारी को जानकारी दी तो उन्होंने अविलंब मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल हॉक्स जवान को निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना है कि सदर डीएसपी को मामले की जांच का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर SP विनय तिवारी द्वारा सुचना मिलने पर जवान को निलंबित किये जाने पर उनके एक्शन को सराहा है।

आम लोगों ने SP के एक्शन को सराहा :

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

6 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

17 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

17 घंटे ago