Samastipur

स्वर्गीय दिलीप कौर की द्वितीय पुण्यतिथि पर असहायों के बीच भोजन का किया गया वितरण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- सिक्ख समुदाय से आने वाले जाने-माने भोजपुरी गायक और संगीतकार स्वर्गीय जसवंत सिंह की पत्नी स्वर्गीय दिलीप कौर की द्वितीय पुण्यतिथि श्रध्दांजलि पूर्वक मनायी गयी। इस दौरान गुरुद्वारा में भजन, कीर्तन, पाठ अरदास के बाद उनको भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके पुत्र सरदार हरविंदर सिंह और उनके पौत्र परबिंदर सिंह बग्गा द्वारा गरीब, असहाय, लाचार, बेबस और जरूरतमंदों को रोटी बैंक के माध्यम से भोजन कराया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय जसवंत सिंह ने अपनी मधुर सुरीली आवाज और अपनी व्यवहारिकता से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता था वरन देश की सबसे बड़ी रिकॉर्ड कंपनी HMV और आकाशवाणी पटना से अपने गाये गीतों से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनकी पत्नी स्वर्गीय दिलीप कौर अपनी ममतामई स्वभाव और सब के दुख दर्द में पहुंचने वाली महिला थी। वे सामाजिक कार्यों में हमेशा लोगों की परेशानियों में उन्हें अपनत्व का एहसास कराते हुए, उनकी समस्याओं को दूर करने हेतु सदैव तत्पर रहा करती थी।

उनके पुत्र सरदार हरविंदर सिंह ने बताया की आज भी उनके सगे संबंधी में कुछ ऐसे परिवार हैं जो दोनों को माता-पिता के रूप में देखते हैं। अपनी दुकान और घरों में उनकी तस्वीर लगाते हैं, उनकी पुण्य तिथि भी मनाते हैं। हालांकि उन्हें इतनी भी जानकारी नहीं है कि दिवंगत दोनों दंपति अपने पीछे कितने संताने छोड़ गए हैं। उन्हें इस बात से भी कुछ लेना देना नहीं है कि दोनों दिवंगत आत्माओं की समाजिक पृष्ठभूमि कैसी रही है। यह तो उनके द्वारा लोगों सेे दिया गया प्यार, समाज के प्रति समर्पण और आध्यात्मिकता का ही प्रभाव है, जो आज भी वे दोनों दिवंगत समाज और बिरादरी के दिलों में पूजनीय हैं। दोनों का नाम सुनते ही समाज और बिरादरी के लोग आज भी उन्हें सादर नमन करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

6 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

7 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago